Advertisement
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
मोकामा : मरांची थाना स्थित दुर्गा मंदिर के पास दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या कर दी गयी. महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का मामला शुक्रवार को मरांची थाने में दर्ज कराया है़ पुलिस ने दर्ज बयान के आधार पर महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ […]
मोकामा : मरांची थाना स्थित दुर्गा मंदिर के पास दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या कर दी गयी. महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का मामला शुक्रवार को मरांची थाने में दर्ज कराया है़ पुलिस ने दर्ज बयान के आधार पर महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ बताया जाता है कि मोकामा के संकरवार टोला निवासी प्रमोद साव ने अपनी पुत्री राधा देवी (22 वर्ष)की शादी दो साल पहले मरांची दुर्गा स्थान के पास रहनेवाले सोहन साव के साथ की थी.
प्रमोद साव ने बताया कि शादी के बाद भी राधा के ससुरालवाले दहेज की मांग करते रहते थे़ दहेज नहीं देने पर राधा के ससुरालवालों ने उसकी हत्या गला दबा कर कर दी़ दर्ज बयान के बाद मरांची थाने की पुलिस ने राधा देवी के पति सोहन साव को गिरफ्तार कर लिया है. मरांची थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि राधा देवी के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है़
आरोपितों के घर पर छापेमारी की गयी थी, लेकिन सभी फरार हैं. राधा देवी के पति सोहन साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है़ मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की बात से इनकार किया और बताया कि झूठे मामले में उन्हें फंसाया गया है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement