33.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस कल मनेगा

कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस कल मनेगासंवाददाता,पटनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मनेगा. कांग्रेस के स्थापना दिवस के साथ ही कांग्रेस सेवा दल का 93वां दल दिवस भी उस दिन मनाया जायेगा. सदाकत आश्रम में स्थापना दिवस समारोह मनाने की तैयारी की जा रही है. कांग्रेस के स्थापना दिवस […]

कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस कल मनेगासंवाददाता,पटनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मनेगा. कांग्रेस के स्थापना दिवस के साथ ही कांग्रेस सेवा दल का 93वां दल दिवस भी उस दिन मनाया जायेगा. सदाकत आश्रम में स्थापना दिवस समारोह मनाने की तैयारी की जा रही है. कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस का नया ध्वज देंगे जो फहरायेगा. इस मौके पर कांग्रेसजनों को शपथ भी दिलाी जायेगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एच के वर्मा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस 28 दिसंबर को मनेगा. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कशेटी के अध्यक्ष डा़ अशोक चौधरी कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक को कांग्रेस ध्वज प्रदान करेंगे. इसके बाद झंडोत्तोलन होने के साथ उपस्थित कांग्रेसजनों को शपथ दिलायेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें