30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बक्सर स्पेशल पेज के लिए

बारात में मकान का छज्जा गिरने से तीन की मौत, 11 घायलब्रह्मपुर. प्रखंड के घन छपरा गांव में मकान का छज्जा गिरने से शनिवार को एक महिला सहित दो लड़कियों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घन छपरा निवासी शमीम अंसारी के घर बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव से शनिवार की रात बरात […]

बारात में मकान का छज्जा गिरने से तीन की मौत, 11 घायलब्रह्मपुर. प्रखंड के घन छपरा गांव में मकान का छज्जा गिरने से शनिवार को एक महिला सहित दो लड़कियों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार घन छपरा निवासी शमीम अंसारी के घर बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव से शनिवार की रात बरात आयी थी, जिसमें बड़ी संख्या में गांव एवं रिश्तेदार की महिलाएं पहुंची थीं. शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था. महिलाएं गीत व रश्मों के कार्यों में व्यस्त थीं. वहीं, बरात देखने के लिए गांव की बहुत सी लड़कियां भी आयी हुई थीं. इनमें से कुछ एक दरवाजे पर खड़ी थीं और बहुत सी लड़कियां छत के छज्जे के ऊपर चढ़ीं थीं. बरात मालिक खलील अंसारी के अनुसार सभी दरवाजे पर बरात लगाने की तैयारी में व्यस्त थे. साढ़े दस बजे रात में छत का छज्जा जोरों की आवाज के साथ गिर पड़ा. छज्जा गिरने के बाद चारों ओर चीखने व चिल्लाने की आवाजें सुनायी देनी लगीं. जो जहां था, वहीं से घटना स्थल की ओर दौड़ गया. बरातियों एवं गांववालों की मदद से मलबा हटाया गया. मलबे में दब कर शैमुन निशा पति जाकिर अंसारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि गंभीर रूप से घायल गुलाब शाह पिता यासिन अंसारी एवं साजिया परवीन पिता शमीम अंसारी की मौत सदर अस्पताल आरा में इलाज के दौरान रविवार की सुबह हो गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें