संवाददाता, पटनाबिहार विधान सभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा है कि गांधी मैदान में आयोजित भाजपा का कार्यकर्ता समागम को ऐतिहासिक रहा. इसे मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस समागम में जोश में थे. वे क्षेत्र में लौट कर नरेंद्र मोदी के दस माह के कार्यकाल को लोगों के बीच ले जायेंेगे. वहीं पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि रैली में 25 हजार नहीं दो लाख लोग शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि समागम में 25 हजार की व्यवस्था की और दावा दो लाख लोगों का किया. डा कुमार ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता समागम में ज्यादा लोगों के आने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबरा कर गये हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती राजनीतिक शक्ति से नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पूरी तरह से घबरा गये हैं. इस बार बिहार की जनता बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुत से सरकार बनायेगी.
विधान सभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा कार्यकर्ता समागम: अरुण सिन्हा
संवाददाता, पटनाबिहार विधान सभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा है कि गांधी मैदान में आयोजित भाजपा का कार्यकर्ता समागम को ऐतिहासिक रहा. इसे मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस समागम में जोश में थे. वे क्षेत्र में लौट कर नरेंद्र मोदी के दस माह के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement