30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजभवन में प्रधान सचिव ने फहराया तिरंगा,सं

संवाददाता,पटना राजभवन में प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने तिरंगा फहराया. प्रधान सचिव ने बच्चों में मिठाइयां बांटी. उन्हें खूब पढ़ने और बराबर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने राजभवन के अधिकारी व कर्मचारियों को भी शुभकामनाएं दी. बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं. इस कारण उन्होंने बंगाल […]

संवाददाता,पटना राजभवन में प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने तिरंगा फहराया. प्रधान सचिव ने बच्चों में मिठाइयां बांटी. उन्हें खूब पढ़ने और बराबर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने राजभवन के अधिकारी व कर्मचारियों को भी शुभकामनाएं दी. बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं. इस कारण उन्होंने बंगाल में ही झंडा फहराया. –नीतीश ने फहराया तिरंगापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर गणतंत्र दिवस पर ध्वाजारोहण किया. मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे. तिरंगा फहराने के बाद नीतीश व वशिष्ठ ने एक दूसरे को जलेबी खिला कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी. इधर,जदयू के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. मौके पर विधान पार्षद राम वचन राय, संजय सिंह, शिव प्रसन्न यादव, पूर्व विधायक सतीश कुमार,महासचिव रवींद्र सिंह, डॉ नवीन कुमार आर्य, कार्यालय सचिव संजय सिन्हा, परमहंस सिंह, सीपी सिन्हा, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव छोटू सिंह, नंद किशोर कुशवाहा, किरण रंजन, अशोक बादल, सीताराम दुखारी, वंदा राय, देवयंती यादव, एनके नंदा, अशोक कुमार सिंह, कल्याणी सिंह, उर्मिला सिंह, एस के वर्मा, हरिशंकर प्रसाद, सुरेश सिंह, दिनेश चंद्र यादव व रेणुका कुशवाहा समेत अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें