लवगुरू मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी में नया मोड़, भोजपुरी गायिका देवी के एक पत्र से मची सनसनी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Feb 2020 4:50 AM
पटना : एक समय में देश भर में चर्चित बीएन कॉलेज के प्रोफेसर मटुकनाथ व उनकी शिष्या जूली की कहानी एक बार फिर चर्चा में है. जानी-मानी भोजपुरी गायिका देवी ने मटुकनाथ पर जूली का सच छुपाने और उसके साथ बेवफाई किये जाने का आरोप लगाया है. देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर विदेश […]
पटना : एक समय में देश भर में चर्चित बीएन कॉलेज के प्रोफेसर मटुकनाथ व उनकी शिष्या जूली की कहानी एक बार फिर चर्चा में है. जानी-मानी भोजपुरी गायिका देवी ने मटुकनाथ पर जूली का सच छुपाने और उसके साथ बेवफाई किये जाने का आरोप लगाया है. देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर विदेश मंत्रालय तक को पत्र लिखकर मानवीय आधार पर जूली की मदद करने की गुहार लगायी है, जो वेस्टइंडीज में मानसिक रूप से बीमार हैं और सही इलाज के बिना उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
देवी के द्वारा जो तस्वीरें जारी की गयी हैं, उनमें जूली बिल्कुल ही खराब स्थिति में दिखाई दे रही हैं और वे ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं हैं.हालांकि इस संबंध में मटुकनाथ ने फेसबुक पोस्ट कर अलग सफाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










