पटना : 10 मिनट पहले तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति, नहीं पहन सकेंगे जूता-मोजा
Updated at : 24 Jan 2020 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

बिहार बोर्ड : इंटर व मैट्रिक परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी दिव्यांग परीक्षार्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा पटना : इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों, केंद्राधीक्षक और पदाधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. इंटर की वार्षिक परीक्षा […]
विज्ञापन
बिहार बोर्ड : इंटर व मैट्रिक परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी
दिव्यांग परीक्षार्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा
पटना : इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षार्थियों, केंद्राधीक्षक और पदाधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. इंटर की वार्षिक परीक्षा 3 से 13 फरवरी और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक आयोजित होगी. इसके लिए समिति ने कहा है कि मैट्रिक व इंटर जांच परीक्षा में फेल या अनुपस्थित स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा.
प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा. 9:30 बजे सुबह की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 9:20 तक सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा. द्वितीय पाली की परीक्षा 1:45 से शुरू होगी, इसके लिए 1:35 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश करना होगा. लेट होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा. परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा.
एडमिट कार्ड और पेन के अलावा कुछ नहीं ला सकते : परीक्षार्थी जूता-मोजा पहन कर परीक्षा नहीं दे सकते हैं. एडमिट कार्ड और पेन के अलावा कुछ भी परीक्षा भवन में नहीं लाना होगा. दिव्यांग परीक्षार्थी के लिए लेखक की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर कार्रवाई होगी. दिव्यांग परीक्षार्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा.
परीक्षा के दौरान बातचीत करने पर होंगे निष्कासित
परीक्षा कक्ष में एक दूसरे से मदद लेने या देने, बातचीत करने अथवा किसी प्रकार का कदाचार करते पकड़े गये परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा. उत्तरपुस्तिका एवं ओएमआर उत्तर पत्रकों पर व्हाइटनर, इरेजर, नाखून, ब्लेड आदि का इस्तेमाल करना वर्जित है. ऐसा पाया गया, तो कदाचार का मामला मानते हुए परीक्षाफल अमान्य हो जायेगा.
एडमिट कार्ड में गड़बड़ी है, तो केंद्र पर जाना होगा पहचान पत्र लेकर
समिति का निर्देश है कि जिन स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड के फोटो में अगर गड़बड़ी हो या किसी अन्य की तस्वीर छपी हो, तो छात्रों को पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा फोटोयुक्त बैंक का पासबुक लेकर परीक्षा केंद्र पर आएं. इसके साथ ही पहचानपत्र की छायाप्रति को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराकर जमा करना होगा.
मूल पहचानपत्र के साथ परीक्षार्थी को स्वयं उपस्थित होना होगा. समिति ने जारी पत्र में कहा है कि केंद्राधीक्षक चेहरे का मिलान कर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे. इसके बाद ही छात्र को ओएमआर शीट व डाटारहित उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करायेंगे. परीक्षार्थी द्वारा जमा की गयीसाक्ष्य की प्रति के साथ उसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को फॉरवर्ड करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




