पटना सिटी : एनएमसी में एमबीबीएस छात्राओं का हंगामा
Updated at : 21 Jan 2020 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

सुरक्षा में चूक : गर्ल्स होस्टल की छत पर पहुंचे थे असामाजिक तत्व पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रविवार की रात छत पर पीछे के रास्ते एक असामाजिक तत्व आ गया. घटना के दो घंटे बाद लड़कों के छात्रावास में भी एक युवक के घुस आने से नाराज कॉलेज के […]
विज्ञापन
सुरक्षा में चूक : गर्ल्स होस्टल की छत पर पहुंचे थे असामाजिक तत्व
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रविवार की रात छत पर पीछे के रास्ते एक असामाजिक तत्व आ गया. घटना के दो घंटे बाद लड़कों के छात्रावास में भी एक युवक के घुस आने से नाराज कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को प्राचार्य के कार्यालय कक्ष में ताला जड़ विरोध प्रदर्शन किया.
सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता का घेराव किया. इस दौरान हंगामा व विरोध प्रदर्शन के कारण वो कक्ष में रहे. बाद में प्रदर्शनकारी छात्राओं से मुलाकात की और समस्याओं के समाधान की बात कही. प्रदर्शन में शामिल छात्राओं का कहना था कि कॉलेज के छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाये, खराब पड़े एक मात्र सीसीटीवी कैमरे की संख्या को दुरुस्त कर संख्या बढ़ायी जाये.
छात्रावास के पीछे की चहारदीवारी छोटी व टूटी हुई है. चहारदीवारी को ऊंचा करा टूटे हुए स्थल की मरम्मत करायी जाये. लाइट की समुचित व्यवस्था हो. गार्ड की संख्या बढ़ायी जाये. इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों को समझा दिया गया है. उनकी जो मांगें हैं, उन्हें पूरा कराया जायेगा. कॉलेज के विद्यार्थियों की मानें, तो प्राचार्य ने लिखित तौर पर दिया है कि सुरक्षा के लिए वार्डन के साथ मंगलवार को बैठक की जायेगी.
प्रधान सचिव को कराया अवगत, महिला गार्ड की होगी तैनाती
कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी विभाग के प्रधान सचिव को जानकारी दी गयी है. प्रधान सचिव की अनुमति से चहारदीवारी व छात्रावास की खिड़की की मरम्मत का आदेश मिल गया है. वार्डन के साथ मंगलवार को बैठक की जायेगी. छत पर जाने वाले सीढ़ी पर ताला जड़ सुरक्षा दुरुस्त की जायेगी. महिला गार्ड की तैनाती भी छात्रावास में जल्द कर दी जायेगी.
कॉलेज व अस्पताल में खुले टीओपी
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष
व बिहार के संयोजक रवि रंजन कुमार रमण काकहना है कि सुरक्षा गार्ड से कॉलेज के छात्र व छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी. कॉलेज व अस्पताल में टीओपी खुलनी चाहिए. अस्पताल के पास रहने वाले पीजी छात्र के साथ भी बीते सप्ताह लूटपाट व विरोध करने पर चाकू मार जख्मी कर दिया था.
कॉलेज में पीजी व यूजी के 5 छात्रावास कॉलेज के विद्यार्थियों नेबताया कि कॉलेज में पांच छात्रावास हैं. इनमें पीजी व यूजी के स्टूडेंट रहते हैं. कॉलेज के विद्यार्थियों की मानें तो कॉलेज परिसर में यूजी व पीजी की लगभग 250 छात्राएं दो छात्रावासों में रहती है. वहीं तीन छात्रावासों में छात्रों का समूह रहता है. कुछ पीजी के छात्र अस्पताल के समीप में बने छात्रावासों में भी रहते हैं. विद्यार्थियों की मानें तो सुरक्षा के लिए लिहाज से कोई भी छात्रावास महफूज नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




