फतुहा : युवक को हिरासत में रखे जाने पर थाने का घेराव

Updated:
विज्ञापन

फतुहा : रविवार शाम पिछले चार दिनों से मिर्जापुर नोहटा निवासी सुधीर कुमार व दो अन्य को पुलिस हिरासत में रखने को लेकर सुधीर कुमार की पत्नी रूपा कुमारी के नेतृत्व में परिजनों ने थाने का घेराव किया. घेराव करते हुए परिजनों ने अपने लोगों के बारे में पुलिस से जानकारी मांगी. परिजनों ने आरोप […]

विज्ञापन

फतुहा : रविवार शाम पिछले चार दिनों से मिर्जापुर नोहटा निवासी सुधीर कुमार व दो अन्य को पुलिस हिरासत में रखने को लेकर सुधीर कुमार की पत्नी रूपा कुमारी के नेतृत्व में परिजनों ने थाने का घेराव किया. घेराव करते हुए परिजनों ने अपने लोगों के बारे में पुलिस से जानकारी मांगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि बीते चार दिनों से पूछताछ के नाम पर पुलिस उनके लोगों को थाने लायी थी लेकिन रविवार को सुबह उसे कहीं थाने से अलग रखवा दिया है और इसकी जानकारी मांगे जाने पर पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक न तो पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर रही है और न ही छोड़ रही है. करीब आधा घंटे बाद पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये लोगों के विषय में जानकारी दिये जाने के बाद लोगों ने थाने से घेराव को हटा लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन