मुजफ्फरपुर : जज से मांगी 10 लाख की रंगदारी, दी धमकी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एडीजे-14 व विशेष न्यायाधीश एक्साइज और निगरानी राकेश मालवीय को पत्र भेज 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रुपये देने से इन्कार करने पर कोर्ट परिसर में घुस कर सात गोली मारने की धमकी भी दी गयी है. पत्र काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा नीम चौक के एके प्रसाद के पते […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एडीजे-14 व विशेष न्यायाधीश एक्साइज और निगरानी राकेश मालवीय को पत्र भेज 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रुपये देने से इन्कार करने पर कोर्ट परिसर में घुस कर सात गोली मारने की धमकी भी दी गयी है. पत्र काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा नीम चौक के एके प्रसाद के पते से भेजी गयी है. इसमें अनिल भाई व पवन भाई के नाम से रंगदारी मांगे जाने की बात लिखी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मामले में सिविल कोर्ट के इंचार्ज नाजिर नकुल प्रसाद नवीन ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दारोगा रवि गुप्ता को केस का आइओ बनाया गया है. पत्र में दिये गये नंबर के आधार पर पुलिस रंगदारी मांगनेवाले को ट्रेस करने में जुट गयी है. नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में सिविल कोर्ट के इंचार्ज नाजिर ने बताया है कि नौ जनवरी को काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा नीमचौक के एके प्रसाद के पते से रंगदारी का पत्र भेजा गया है. इसमें एडीजे-14 व विशेष न्यायाधीश एक्साइज और निगरानी राकेश मालवीय से 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन