दो दिन धूप खिली तो पटना में छह डिग्री चढ़ा पारा

पटना : पटना में धूप खिलने से पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में छह डिग्री से अधिक का इजाफा हुआ है. आइएमडी पटना के मुताबिक, गुरुवार से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो जायेगी. रात में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है. मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक प्रदेश में […]
पटना : पटना में धूप खिलने से पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में छह डिग्री से अधिक का इजाफा हुआ है. आइएमडी पटना के मुताबिक, गुरुवार से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो जायेगी. रात में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है. मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 जनवरी से कोहरे में भी कुछ कमी आ सकती है. केवल सुबह के समय कोहरा घना रहेगा. उधर यूपी से सटे पश्चिमी बिहार के कुछ जिलों में 16 व 17 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है. वहां अगले 48 घंटे तक चक्रवाती सिस्टम मौसम को प्रभावित करता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




