पटना : शाम होते ही बंद हो जाता है पूछताछ केंद्र
Updated at : 07 Jan 2020 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में मात्र एक पूछताछ केंद्र है. यह मुख्य गेट से चंद कदमों की दूरी पर है. इसके अलावा पूरे परिसर में कहीं कोई पूछताछ केंद्र नहीं है. वहीं, एकमात्र पूछताछ केंद्र का बल्ब खराब है और शाम होते ही अंधेरा छा जाता है. इसके कारण शाम होते […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में मात्र एक पूछताछ केंद्र है. यह मुख्य गेट से चंद कदमों की दूरी पर है. इसके अलावा पूरे परिसर में कहीं कोई पूछताछ केंद्र नहीं है. वहीं, एकमात्र पूछताछ केंद्र का बल्ब खराब है और शाम होते ही अंधेरा छा जाता है. इसके कारण शाम होते ही इसमें तैनात महिला कर्मचारी काम छोड़ कर चली जाती हैं. इसका नतीजा यह होता है कि शाम में यहां पूछताछ के लिए आने पर काउंटर खाली दिखता है.
अंधेरा होने के कारण मरीज या परिजनों को दूर से काउंटर भी नहीं दिखता है. इससे मरीज को जानकारी प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो शिफ्ट में यहां महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाती है. इसके अलावा इसमें महीनों से सफाई नहीं हुई है. कुर्सियों व पंखों पर भारी धूल जमी है. मच्छरों का आतंक अलग से रहता है.
पीएमसीएच में मौजूद इस तरह की सभी कमियों को एक महीने में दूर कर लिया जायेगा. जल्द ही यहां पूछताछ के और भी केंद्र काम करते दिखेंगे. हमारी कोशिश है कि यहां आने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
डॉ बीके कारक, अधीक्षक, पीएमसीएच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




