ePaper

नीट ने आवेदन फॉर्म भरने का दिया अंतिम मौका, छह जनवरी तक ऑनलाइन भरें फॉर्म

Updated at : 02 Jan 2020 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
नीट ने आवेदन फॉर्म भरने का दिया अंतिम मौका, छह जनवरी तक ऑनलाइन भरें फॉर्म

पटना : एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेजों में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट यूजी 2020 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है. पहले नीट 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2019 थी. अब इसे बढ़ा कर छह जनवरी, 2020 कर दिया गया है. उम्मीदवार […]

विज्ञापन

पटना : एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेजों में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट यूजी 2020 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गयी है. पहले नीट 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2019 थी. अब इसे बढ़ा कर छह जनवरी, 2020 कर दिया गया है.

उम्मीदवार 6 जनवरी की रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. अंतिम रूप से शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी रात 11:50 बजे तक है. इस संबंध में एनटीए ने नोटिस भी जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि नीट की वेबसाइट पर अंतिम दिन काफी ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण कई उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाये.
समय सीमा बढ़ाने की मांग स्टूडेंट्स द्वारा की गयी थी, जिसके बाद एनटीए ने फॉर्म भरने की तिथि 6 जनवरी तक बढ़ा दी है. आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती रह जाने पर, उसमें सुधार करने के लिए भी आवेदकों को एक मौका दिया जायेगा. आवेदक 15 से 30 जनवरी तक आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं.
तीन मई को होगी परीक्षा : स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड 27 मार्च, 2020 तक डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम 3 मई, 2020 दिन के दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा. एनटीए नीट यूजी का रिजल्ट 4 जून, 2020 को जारी करेगा.
फॉर्म ntaneet.nic.in पर भर सकते हैं. नीट के स्कोर पर ही 2020 में एम्स और जिपमर में एडमिशन होगा. परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी. गौरतलब है कि अगले शैक्षणिक सत्र से एम्स और जिपमर समेत अन्य सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन के लिए नीट अनिवार्य कर दिया गया है. पहले एम्स और जिपमर के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा होती थी.
कश्मीर घाटी, लेह व कारगिल स्टूडेंट्स को ऑफलाइन जमा करना है फॉर्म : कश्मीर घाटी, लेह और कारगिल के अभ्यर्थी भी अपने आवेदन फॉर्म दी गयी तिथि तक एनटीए द्वारा बताये गये नोडल सेंटर पर जमा कर सकते हैं. इन स्थानों के अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना है. नीट 2020 के आवेदन के संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए स्टूडेंट्स 0120-6895200 नंबर पर एनटीए के हेल्प डेस्क पर फोन कर सकते हैं.
नीट पीजी का प्रवेशपत्र जारी
पटना. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीइ) ने नीट पीजी का एडमिशन कार्ड जारी कर दिया है. इसका आयोजन पांच जनवरी को होगा. यह एंट्रेंस मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए होगा. इसमें सफल होने वाले स्टूडेंट्स का एमडी व एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सेस में एडमिशन होगा. परीक्षार्थी एनबीइ के वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन