पटना : एनआरसी व एनपीआर विरोध जारी रहेगा : माले
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा है कि नीतीश कुमार की तानाशाही को लोकतंत्र की धरती कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. वे रविवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर भाकपा माले का विरोध मार्च प्रशासन द्वारा रोके जाने बोल रहे थे. भाकपा माले और इंसाफ मंच ने यह मार्च फुलवारीशरीफ की […]
विज्ञापन
पटना : भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा है कि नीतीश कुमार की तानाशाही को लोकतंत्र की धरती कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. वे रविवार को गर्दनीबाग धरना स्थल पर भाकपा माले का विरोध मार्च प्रशासन द्वारा रोके जाने बोल रहे थे. भाकपा माले और इंसाफ मंच ने यह मार्च फुलवारीशरीफ की घटना के विरोध में निकाला था.
भाकपा माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि सीएए-एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ लगातार धमकियों व दमन के बावजूद हमारा आंदोलन जारी है और आगे भी जारी रहेगा. भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि राज्य में नीतीश कुमार के झांसे में जनता आने वाली नहीं है. ऐपवा की मीना तिवारी ने कहा कि सीएए और एनआरसी पर पीएम झूठ पर झूठ बोल रहे हैं.
ऐक्टू के राज्य सचिव रणविजय कुमार ने कहा कि आठ जनवरी को पूरे देश में इन मुद्दों पर ट्रेड यूनियनों की हड़ताल होगी. इस दौरान पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य अमर, सरोज चौबे, मुख्तार, आइसा के राज्य सह सचिव आकाश कश्यप और इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार अली अख्तर, मुर्तजा अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन