ठंड में आलू के तेवर गर्म दो दिनों में Rs 4 की तेजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2019 8:20 AM
पटना : पिछले दो दिनों में आलू के भाव में चार रुपये प्रतिकिलो की तेजी दर्ज की गयी है. कारोबारियों की मानें, तो यह तेजी बारिश के कारण हुई है. शनिवार को खुदरा बाजार में लाल आलू 30 रुपये किलो बिका. वहीं, सफेद आलू 28 रुपये किलो के भाव से बिका. जबकि तीन दिन पहले […]
पटना : पिछले दो दिनों में आलू के भाव में चार रुपये प्रतिकिलो की तेजी दर्ज की गयी है. कारोबारियों की मानें, तो यह तेजी बारिश के कारण हुई है. शनिवार को खुदरा बाजार में लाल आलू 30 रुपये किलो बिका. वहीं, सफेद आलू 28 रुपये किलो के भाव से बिका. जबकि तीन दिन पहले लाल आलू 26 रुपये किलो था. वहीं सफेद आलू 24 रुपये किलो था. आलू के कारोबारियों की मानें, तो बारिश बंद नहीं हुई, तो आलू के भाव में और तेजी आ सकती है, क्योंकि आलू अभी खेत में ही पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










