पटना : शिविरों में बेदखल पर्चाधारियों की सुनी जायेंगी समस्याएं

Updated at : 07 Dec 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : शिविरों में बेदखल पर्चाधारियों की सुनी जायेंगी समस्याएं

पटना : वासरहित परिवारों व बेदखल पर्चाधारियों की समस्याओं के निष्पादन के लिए अंचलों में शिविर लगाये जायेंगे. जिला प्रशासन की ओर से सभी अंचलों में जगह चिह्नित कर शिविर लगाये जाने का समय निर्धारित कर दिया गया है. उस दिन शिविर में अंचलाधिकारी सहित थाना से भी अधिकारी शामिल रहेंगे. विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग […]

विज्ञापन
पटना : वासरहित परिवारों व बेदखल पर्चाधारियों की समस्याओं के निष्पादन के लिए अंचलों में शिविर लगाये जायेंगे. जिला प्रशासन की ओर से सभी अंचलों में जगह चिह्नित कर शिविर लगाये जाने का समय निर्धारित कर दिया गया है. उस दिन शिविर में अंचलाधिकारी सहित थाना से भी अधिकारी शामिल रहेंगे. विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों में शिविर का आयोजन किया गया है.
पटना सदर के सबलपुर में 19 दिसंबर व पूर्वी दीघा में 26 दिसंबर को शिविर लगेगा. इसमें वासरहित परिवार व बेदखल पर्चाधारी अपनी-अपनी समस्याएं रखेंगे. पुरानी दानापुर में 19 दिसंबर व सरारी में 26 दिसंबर को शिविर लगेगा. संपतचक में नया चक में 19, फुलवारी में कुरकुरी में 19 व परसा में 26, फतुहा में मसाढ़ी में 19 व पुन्दह में 26 दिसंबर को शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान होगा.
जिले के अन्य अंचलों में भी विभिन्न जगहों पर इन तिथियों में शिविर लगाये जायेंगे. पटना जिले में लगभग चार सौ बेदखल पर्चाधारी हैं. सरकार की ओर से बसने के लिए जमीन का पर्चा मिला था, लेकिन दबंगों द्वारा उसे बेदखल कर दिया गया. किसी-किसी मामले में कोर्ट में भी मामला चल रहा है. उन समस्याओं का भी निदान होगा. वासरहित परिवारों को भी सरकार की ओर से बसने के लिए जमीन मिलती है. शिविरों में ऐसे परिवार भी चिह्नित होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन