पटना : दहेज के लिए आधी रात को पत्नी को घर से निकाला

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में मंगलवार को दहेज न मिलने पर पत्नी को आधी रात में घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है. आयोग में दिये आवेदन में बताया कि उसकी शादी फतुहा के भोला के साथ 23 जून 2010 में हुई थी. शादी के नौ साल हो चुके हैं और […]

विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य महिला आयोग में मंगलवार को दहेज न मिलने पर पत्नी को आधी रात में घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है. आयोग में दिये आवेदन में बताया कि उसकी शादी फतुहा के भोला के साथ 23 जून 2010 में हुई थी. शादी के नौ साल हो चुके हैं और उसके दो बच्चे भी हैं.
22 अक्तूबर को उसके ससुराल वालों ने रात दो बजे दोनों बच्चों को छीन कर उसे मार कर घर से निकाल दिया. उन्होंने कहा कि जब शादी हुई थी तो उस वक्त तय की गयी राशि अब तक नहीं मिली है. जब तक पूरी राशि नहीं मिलेगी तब तक उसे ससुराल में रहने और बच्चों से मिलने नहीं दिया जायेगा. दो बार मैंने अपने बच्चों से मिलने की कोशिश की, लेकिन पति ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है. अब दोनों पक्षों को पांच फरवरी 2020 को आयोग में बुलाया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन