बिहार में पहली बार खुला सिपाही चालकों के लिए ट्रेनिंग स्कूल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 9:40 AM
पटना: अब पुलिस महकमा को पूरी तरह से मुस्तैद और दक्ष चालक बड़ी संख्या में मिल सकेंगे. राज्य का पहला सिपाही चालक प्रशिक्षण विद्यालय भागलपुर जिले के नाथनगर में शुरू हो गया है. गुरुवार को यहां 750 चालक सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू हो गयी है. इन्हें 180 दिन की ट्रेनिंग दी जायेगी. इस बैच की […]
पटना: अब पुलिस महकमा को पूरी तरह से मुस्तैद और दक्ष चालक बड़ी संख्या में मिल सकेंगे. राज्य का पहला सिपाही चालक प्रशिक्षण विद्यालय भागलपुर जिले के नाथनगर में शुरू हो गया है. गुरुवार को यहां 750 चालक सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू हो गयी है. इन्हें 180 दिन की ट्रेनिंग दी जायेगी. इस बैच की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद फिर इतनी ही संख्या में दूसरा बैच के चालक सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू होगी. यहां इन्हें सिर्फ वाहन चलाने की ही ट्रेनिंग नहीं दी जायेगी. बल्कि, वाहन से जुड़ी तमाम तकनीकी बारीकियों की भी विस्तृत जानकारी दी जायेगी. इसके लिए भागलपुर स्थित आइटीआइ से संपर्क किया गया है. वहां से ट्रेनर आकर इनकी नियमित क्लास लेंगे. इससे इन्हें वाहनों के बारे में भी अच्छी जानकारी हो जायेगी और वे इनका रख-रखाव भी ठीक ढंग से कर सकेंगे. किसी विपरीत स्थिति में भी वाहन खराब होने पर इसे बनाने में भी इन्हें कोई समस्या नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










