पटना : आंदोलन से पहले राजद के चंगुल से निकले कांग्रेस : राजीव रंजन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि कभी देश और बिहार पर एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की सत्तालोलुपता और अहंकार के कारण पूरी तरह हाशिए पर चली गयी है. इनकी हालत इतनी दयनीय हो गयी है कि इन्हें जमीन पर आंदोलन करने के लिए किसी भी जिले गिनती […]
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि कभी देश और बिहार पर एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की सत्तालोलुपता और अहंकार के कारण पूरी तरह हाशिए पर चली गयी है.
इनकी हालत इतनी दयनीय हो गयी है कि इन्हें जमीन पर आंदोलन करने के लिए किसी भी जिले गिनती के चंद लोग भी नहीं मिल पा रहे हैं. इनके नेताओं ने 90 के दशक में पार्टी को राजद के पीछे रखा था, आज पूरी बिहार कांग्रेस उसी का खामियाजा भुगत रही है. इन्हें लगा था कि यह आराम से पिछले दरवाजे से सत्ता की मलाई खाते रहेंगे, लेकिन राजद ने उल्टे धीरे-धीरे इनके पूरे संगठन पर ही कब्जा कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




