पटना कॉलेज के सी ग्रेड से मैं शर्मिंदा हूं: कुलपति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 9:31 AM

विज्ञापन

पटना : पटना कॉलेज के नैक से सी ग्रेड पर पीयू कुलपति प्रो रास बिहारी प्रसाद सिंह ने कहा कि पटना कॉलेज के नैक ग्रेड से मैं शर्मिंदा हूं. पटना कॉलेज का स्टूडेंट्स, टीचर व् प्राचार्य भी रहा हूं. इस कारण दुख तो होता है. शिक्षकों को सोचना चाहिए. पटना कॉलेज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा […]

विज्ञापन
पटना : पटना कॉलेज के नैक से सी ग्रेड पर पीयू कुलपति प्रो रास बिहारी प्रसाद सिंह ने कहा कि पटना कॉलेज के नैक ग्रेड से मैं शर्मिंदा हूं. पटना कॉलेज का स्टूडेंट्स, टीचर व् प्राचार्य भी रहा हूं. इस कारण दुख तो होता है. शिक्षकों को सोचना चाहिए. पटना कॉलेज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. शिक्षकों को बेहतर काम करना चाहिए.
कितने शोध काम किये गये, यह शिक्षकों को भी देखना होगा. राज्य के सबसे पुराने कॉलेज को पहली बार नैक से ‘सी’ ग्रेड मिला है. इसे कुल चार सीजीपीए में से 1.62 अंक मिला है. नैक रिपोर्ट के अनुसार कॉलेज ने सभी सात मानकों में असंतोषजनक प्रदर्शन किया है.
नैक ने सात मानकों में से किसी में भी ‘बी प्लस’ ग्रेड नहीं दिया है. नैक की खराब ग्रेडिंग का प्रभाव केंद्रीय एजेंसियों से मिलने वाले फंड पर पड़ेगा. कॉलेज में एक्रिडेशन के लिए पीयर टीम 18 व 19 अक्तूबर को कॉलेज का निरीक्षण किया था. सबसे अधिक चार में 2.35 अंक टीचिंग-लर्निग एंड इवैल्यूएशन में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन