पीयू में छात्र संघ चुनाव सात को
Updated at : 18 Nov 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना सोमवार शाम चार बजे जारी होगी. अधिसूचना के साथ ही पीयू में आचार संहिता लागू हो जायेगी. आचार संहिता का सभी को पालन करना होगा. कुलपति प्रो रास बिहारी प्रसाद सिंह ने सीनेट की बैठक में ही छात्र संघ चुनाव सात दिसंबर को कराने की […]
विज्ञापन
पटना : पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना सोमवार शाम चार बजे जारी होगी. अधिसूचना के साथ ही पीयू में आचार संहिता लागू हो जायेगी. आचार संहिता का सभी को पालन करना होगा. कुलपति प्रो रास बिहारी प्रसाद सिंह ने सीनेट की बैठक में ही छात्र संघ चुनाव सात दिसंबर को कराने की घोषणा कर दी थी. अब इसी को ध्यान में रखते हुए अधिसूचना भी जारी होगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 नवंबर के बाद से नॉमिनेशन फॉर्म की बिक्री होगी.
सात दिसंबर को मतदान कराया जायेगा. अध्यक्ष समेत कुल पांच सेंट्रल पदों पर चुनाव होंगे. वहीं हर एक हजार छात्र पर एक कॉलेज काउंसेलर या फिर फैकल्टी काउंसेलर का भी चुनाव होगा. इस बार स्टूडेंट्स को नॉमिनेशन के साथ मार्कशीट भी जमा करना होगा. मार्कशीट खुद का हस्ताक्षर करके देना होगा. नॉमिनेशन फॉर्म 10 रुपया देकर प्राप्त किया जायेगा. इसके लिए स्टूडेंट्स को आइकार्ड भी साथ लाना होगा. परिनियम में जो उम्र सीमा उसी अनुसार स्टूडेंट्स चुनाव लड़ सकते हैं.
इन पदों के लिए होंगे चुनाव : पीयू में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव संयुक्त, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव होगा. हर कॉलेज में हर एक हजार छात्रों पर एक कॉलेज काउंसेलर का चुनाव होगा. कॉमर्स, लॉ व एजुकेशन फैकल्टी मिलाकर एक काउंसेलर, साइंस से एक हजार छात्र पर एक कॉमन काउंसेलर, मानविकी से एक हजार छात्र पर एक कॉमन काउंसेलर, सोशल साइंस से एक हजार छात्र पर एक कॉमन काउंसेलर का चुनाव होगा. एक हजार से एक छात्र भी अधिक होने पर कॉलेज काउंसेलर का पद दो हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




