पटना सिटी : दर्जनों मोबाइल नंबरों के सीडीआर की हो रही जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : चौक थाना पुलिस होटल व्यवसायी राकेश की अगवा कर हत्या के मामले में छह को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है. पुलिस का अनुसंधान जारी है. पुलिस सूत्रों की मानें तो एक दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाल कर जांच कर रही है. इन नंबरों का उपयोग एक-दूसरे के बीच हुआ […]
विज्ञापन
पटना सिटी : चौक थाना पुलिस होटल व्यवसायी राकेश की अगवा कर हत्या के मामले में छह को गिरफ्तार जेल भेज चुकी है. पुलिस का अनुसंधान जारी है.
पुलिस सूत्रों की मानें तो एक दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाल कर जांच कर रही है. इन नंबरों का उपयोग एक-दूसरे के बीच हुआ है. इसी को केंद्रित कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है. ताकि हत्याकांड में सहयोग करने वाले और लोगों को गिरफ्तार किया जा सके. पुलिस इन लोगों को जांच के घेरे में लेकर चिह्नित करने में लगी है, जिसकी संलिप्तता हत्या की योजना बनाने व शव को ठिकाने लगाने में सहयोगी की भूमिका में रही है.
इसके बाद मालवाहक ऑटो से शव को मेहंदीगंज थाना के पास फोरलेन पर ठिकाना लगाया गया था. थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है. दोषियों को सजा दिलायी जायेगी. इसके लिए साक्ष्य एकत्रित किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन