नेट की परीक्षा में इस बार नहीं मिलेगा ब्रेक
Updated at : 11 Nov 2019 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा दिसंबर 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड पहले नौ नवंबर को जारी होना था, लेकिन एनटीए ने नोटिस जारी कर जानकारी दी कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 तारीख को जारी होंगे. परीक्षा का आयोजन दो से छह दिसंबर तक किया […]
विज्ञापन
पटना : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा दिसंबर 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड पहले नौ नवंबर को जारी होना था, लेकिन एनटीए ने नोटिस जारी कर जानकारी दी कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 तारीख को जारी होंगे.
परीक्षा का आयोजन दो से छह दिसंबर तक किया जायेगा. नेट दिसंबर के
लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स ntanet.nic.in पर जा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले ही सेंटर का गेट हो जायेगा बंद : नेट परीक्षा कुल तीन घंटे यानी 180 मिनट की होगी. दो पेपर्स के बीच में कोई ब्रेक नहीं मिलेगा. इससे पहले 10 से 20 मिनट का ब्रेक परीक्षार्थियों को दिया जाता था. दिसंबर की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली पाली 9:30 से 12:30 बजे तक होगी.
पहली पाली में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को नौ बजे से पहले सेंटर पर पहुंच जाना होगा. एनटीए के अनुसार नौ बजे सेंटर का गेट बंद कर दिया जायेगा. इसके बाद इंट्री नहीं होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी. दूसरी पाली में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को 2 बजे से पहले सेंटर पर पहुंच जाना होगा. दो बजे तक ही सेंटर के अंदर इंट्री मिलेगी.
16 तक समस्या का हो सकता है समाधान
अगर किसी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशान आ रही है तो वह सुबह 10 बजे से पांच बजे के बीच 0120-6895200 नवंर पर कॉल करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं. एनटीए इस तरह की समस्या का समाधान 16 नवंबर तक ही करेगा.
इस बार यूजीसी नेट के लिए 10 लाख और सीएसआइआर नेट के लिए तीन लाख से ज्यादा आवेदन आये हैं. एनटीए यूजीसी नेट का एग्जाम दो से छह दिसंबर तक होगी. वहीं, सीएसआइआर नेट का एग्जाम 15 दिसंबर को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




