ePaper

पटना : जदयू में शामिल हुए कई छात्र नेता

Updated at : 08 Nov 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जदयू में शामिल हुए कई छात्र नेता

पटना : छात्र जदयू के प्रभारी और एमएलसी डॉ रणवीर नंदन ने कहा है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार के 16 फीसदी छात्र मतदाताओं की बड़ी भूमिका होगी. छात्र जदयू के सभी नेता संगठन की शक्ति बढ़ाने के लिए जी-जान से लगे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छात्र व छात्राओं के हित में […]

विज्ञापन
पटना : छात्र जदयू के प्रभारी और एमएलसी डॉ रणवीर नंदन ने कहा है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार के 16 फीसदी छात्र मतदाताओं की बड़ी भूमिका होगी. छात्र जदयू के सभी नेता संगठन की शक्ति बढ़ाने के लिए जी-जान से लगे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छात्र व छात्राओं के हित में किये गये काम से प्रेरित होकर छात्र और छात्राएं जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं.
इसके तहत गुरुवार को उनके आवास पर आयोजित समारोह में पटना विश्वविद्यालय के कई छात्राओं और छात्रों को छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में आशिका कुमारी, रिंकी कुमारी, रिमझिम त्रिपाठी, इंद्राणी कुमारी, कुमारी पल्लवी, राधिका पटेल, खुशबू कुमारी, डाॅ ऐंजल, सारिका वर्मा, शीतल शर्मा, आलिया जायसवाल, कार्तिका सिन्हा, मनोहर कुमारी, रंजीत सिंह, अनिकेत कुमार, रविशंकर, जितेंद्र सिन्हा व आदित्य राज शामिल रहे. इसके अलावा मगध विवि के दर्जनों छात्र नेताओं ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर पटना विवि छात्र जदयू अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, शादाब आलम, राज सिन्हा सहित कई छात्र नेता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन