पटना सिटी : पंजीयन काउंटर पर मरीजों की भीड़, मची अफरा-तफरी
Updated at : 05 Nov 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : एनएमसीएच के पंजीयन काउंटर पर सोमवार को आये मरीजों की बढ़ी भीड़ से अफरा-तफरी की स्थिति रही. दो दवा काउंटर खुले रहने के कारण दवा लेने में भी अफरा-तफरी की स्थिति रही. छठ व रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में उपचार आरंभ हुआ. इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ने […]
विज्ञापन
पटना सिटी : एनएमसीएच के पंजीयन काउंटर पर सोमवार को आये मरीजों की बढ़ी भीड़ से अफरा-तफरी की स्थिति रही. दो दवा काउंटर खुले रहने के कारण दवा लेने में भी अफरा-तफरी की स्थिति रही. छठ व रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में उपचार आरंभ हुआ. इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़ने से सुबह साढ़े 11 बजे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. कतार में खड़े मरीज के आगे आने की चेष्टा में वहां पर हंगामा करते रहे. कर्मियों ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में लगभग 2200 से अधिक मरीज का उपचार किया गया. इसमें 1925 नये व 300 पुराने मरीज उपचार कराने पहुंचे थे. दूसरी ओर अस्पताल के दवा काउंटर पर भी मरीजों को दवा लेने में परेशानी हुई.
दरअसल दवा वितरण के दो ही काउंटर खुले थे. ऐसे में मरीजों की बढ़ी भीड़ के कारण वहां हंगामा की स्थिति बनी. अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक सह उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि कर्मियों को हिदायत दी गयी है कि चारों दवा काउंटर खोलें. स्थिति यह थी कि मरीजों की बढ़ी भीड़ के कारण इमरजेंसी में भी गद्दा बिछा कर आधा दर्जन मरीजों का उपचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




