पटना : पीएमसीएच के डेंगू वार्ड में 40 मरीजों का हो रहा इलाज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच के डेंगू वार्ड में 40 मरीजों का इलाज हो रहा है. रविवार को तीन नये मरीज भर्ती हुए जबकि पहले से 37 मरीजों का इलाज यहां किया जा रहा था. अस्पताल के प्राचार्य डॉ विद्यापति चौधरी ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से किया जा रहा है. रविवार के […]
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच के डेंगू वार्ड में 40 मरीजों का इलाज हो रहा है. रविवार को तीन नये मरीज भर्ती हुए जबकि पहले से 37 मरीजों का इलाज यहां किया जा रहा था. अस्पताल के प्राचार्य डॉ विद्यापति चौधरी ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से किया जा रहा है. रविवार के कारण वायरोलॉजी में मरीजों का सैंपल कलेक्शन नहीं किया गया. अब सोमवार से यह जांच रेगुलर हो सकेगी. गौरतलब है कि छुट्टी के पहले डेंगू रोगियों की संख्या में कमी आयी थी.
121 मरीजों की जांच में 53 डेंगू पॉजिटिव मिले थे जिसमें 42 मरीज पटना से थे. इससे पहले गुरुवार को पीएमसीएच में 182 मरीजों की जांच में 97 डेंगू रोगी मिले थे. वायरोलॉजी डिपार्टमेंट में हुई जांच के बाद कुल रोगियों की संख्या इस सीजन में अबतक बढ़ कर 2920 हो गयी है. इसके अलावा चिकुनगुनिया के 34 रोगी और जेई के 56 रोगी भी अब तक मिल चुके हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन