पटना : जिलों में होगा पशुधन मेले का आयोजन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने मंगलवार को पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के निदेशक डॉ अजीत कुमार को कई निर्देश दिये. मंत्री ने संस्थान में किये जा रहे कार्यों की व्यापक जानकारी ली. कार्यरत […]
विज्ञापन
पटना : पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने मंगलवार को पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के निदेशक डॉ अजीत कुमार को कई निर्देश दिये.
मंत्री ने संस्थान में किये जा रहे कार्यों की व्यापक जानकारी ली. कार्यरत सभी पदाधिकारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को पूछा. इसके अलावा इस संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों के व्यापक प्रचार- प्रसार कराने के निर्देश दिये. इसमें रैबिज सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के रोकथाम संबंधी प्रचार-प्रसार कराने, बकरियों में पाये जाने वाली संक्रामक बीमारी पीपीआर की रोकथाम, दूरस्थ जिलों में भी पशुओं की देखभाल कराने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










