पटना : चलेगा फसल बीज टीकाकरण अभियान

पटना : रबी फसलों के बीज को कीट-व्याधि के प्रकोप से बचाने के लिए बीज टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. शुक्रवार को कृषि मंत्री डा प्रेम कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने एवं वातावरण की सुरक्षा के साथ उत्पादन लागत को कम करने की आवश्यकता को ध्यान में रखकर […]
पटना : रबी फसलों के बीज को कीट-व्याधि के प्रकोप से बचाने के लिए बीज टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. शुक्रवार को कृषि मंत्री डा प्रेम कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने एवं वातावरण की सुरक्षा के साथ उत्पादन लागत को कम करने की आवश्यकता को ध्यान में रखकर राज्य के सभी प्रखंडों में बीज टीकाकरण अभियान चलाया जाना है. इसके लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम निर्धारित है.
इसके लिए फसल सुरक्षा आधारित किसान पाठशाला का संचालन किया होगा. इन पाठशालाओं में बीज उपचार तथा फेरोमोन ट्रैप के उपयोग से कीट नियंत्रण पर विशेष सत्र चलाये जायेंगे. किसानों को प्रशिक्षित किया जायेगा. इसके अलावा बीज के अंदर और बाहर विभिन्न रोगों से बचाव के लिए जागरूकता के लिए पंपलेट आदि बांटने का काम भी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




