प्रखंड मुख्यालय पर किसानों ने दिया धरना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नौबतपर : प्रखंड मुख्यालय पर बारा एवं देवरा पंचायत के सभी गांवों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने धरना दिया. धरने की अध्यक्षता किसान नेता अवधेश नंदन शर्मा ने की. धरना के माध्यम सभी किसानों ने सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा. उनकी मुख्य मांगों में बारा पंचायत […]
विज्ञापन
नौबतपर : प्रखंड मुख्यालय पर बारा एवं देवरा पंचायत के सभी गांवों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने धरना दिया. धरने की अध्यक्षता किसान नेता अवधेश नंदन शर्मा ने की. धरना के माध्यम सभी किसानों ने सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा. उनकी मुख्य मांगों में बारा पंचायत के अघोषित बारा, बरुणा, बेला एवं तरारी को तत्काल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाये.
आपके शहर में
विज्ञापन
देवरा पंचायत के सोना, सोना चक, गहरा एवं बकुआं ग्राम को भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाये. पंचायत के सभी गांवों में पीड़ित परिवारों को अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान किया जाये. मौके पर चुनचुन शर्मा अशोक सिंह, भुनेश्वर सिंह जयप्रकाश शर्मा ,रंजीत कुमार, ,छोटे सिंह पूर्व मुखिया संजय आदि उपस्थित थे. लोगों ने अंचलाधिकारी से इस संबंध में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन