पटना : आरोपितों का बयान दर्ज, एएसपी की सुपरविजन रिपोर्ट का इंतजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरोपितों ने संलिप्तता होने से किया इन्कार पटना : बिहार संग्रहालय में टिकट के लाखों रुपये गबन करने के मामले में कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी मामले में एएसपी विधि व्यवस्था स्वर्ण प्रभात के सुपरविजन का इंतजार है. मामले के अनुसंधानकर्ता सुबोध मंडल ने सभी आरोपितों का बयान दर्ज कर लिया है. इसमें उन लोगों […]
विज्ञापन
आरोपितों ने संलिप्तता होने से किया इन्कार
पटना : बिहार संग्रहालय में टिकट के लाखों रुपये गबन करने के मामले में कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी मामले में एएसपी विधि व्यवस्था स्वर्ण प्रभात के सुपरविजन का इंतजार है. मामले के अनुसंधानकर्ता सुबोध मंडल ने सभी आरोपितों का बयान दर्ज कर लिया है.
इसमें उन लोगों ने संलिप्तता होने से साफ तौर पर इन्कार कर दिया. बिहार संग्रहालय के निदेशक मो युसुफ के बयान के आधार पर संग्रहालय के संग्रहालयाध्यक्ष संग्रह मौमिता घोष, पूर्व अपर निदेशक जय प्रकाश नारायण सिंह, संग्रहालयाध्यक्ष इतिहास रणवीर सिंह राजपूत, पूर्व आउटसोर्स आइटी मैनेजर सुमित कुमार व पूर्व लेखापाल योगेंद्र प्रसाद पाल के खिलाफ कोतवाली थाने में दो सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि जांच चल रही है. एएसपी खुद मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










