पंप हाउस की क्षमता बढ़ाने पर ही जलजमाव से निजात
पटना : बिहार के पूर्व मुख्य सचिव व लगभग 45 साल पहले पटना के जिलाधिकारी रहे विजय शंकर दूबे पिछले सात दिनों में अपने घर में कैद रहे. उनके घर में भी पानी था, लेकिन उसमें कमी आयी है. पटना में जल जमाव की स्थिति को लेकर वे भी अचंभित हैं. उन्होंने बताया कि पटना […]
पटना : बिहार के पूर्व मुख्य सचिव व लगभग 45 साल पहले पटना के जिलाधिकारी रहे विजय शंकर दूबे पिछले सात दिनों में अपने घर में कैद रहे. उनके घर में भी पानी था, लेकिन उसमें कमी आयी है. पटना में जल जमाव की स्थिति को लेकर वे भी अचंभित हैं. उन्होंने बताया कि पटना में 1975 में आयी बाढ़ में सड़कों पर सात फुट तक पानी था. लेकिन पानी की निकासी इस बार की तरह स्थिर नहीं थी. पटना में खासकर मध्य व पश्चिमी इलाके में काफी पानी जमा था.
आपके शहर में
लगभग दस दिनों में पानी की निकासी हो गयी थी. उस समय खराब स्थिति के बावजूद पंप से निकासी हो रही थी. उन्होंने बताया कि पटना में जल जमाव नहीं होने के लिए गंगा मैया की कृपा पर निर्भर रहना पड़ेगा या फिर पंप हाउस की क्षमता को बढ़ाना होगा. गंगा में पानी का लेवल डेंजर जोन से नीचे रहने पर ही जमा पानी का निकलना संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए