चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जरूरी : केदारनाथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2019 7:44 AM
पटना : हनुमाननगर इलाके में जल जमाव के बाद घरों में नलों से बदबूदार पानी निकलने लगा है. इससे इलाके के लोग काफी परेशान हैं. विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय के घर एमआइजी-73 शुभावती सदन में जल जमाव से समरसेबुल के खराब होने के बाद उसे दुरुस्त किया जा रहा है. पिछले पांच दिनों से पानी […]
पटना : हनुमाननगर इलाके में जल जमाव के बाद घरों में नलों से बदबूदार पानी निकलने लगा है. इससे इलाके के लोग काफी परेशान हैं. विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय के घर एमआइजी-73 शुभावती सदन में जल जमाव से समरसेबुल के खराब होने के बाद उसे दुरुस्त किया जा रहा है. पिछले पांच दिनों से पानी की किल्लत से पूरे परिवार के लोग जूझ रहे हैं. उन्होंने बताया कि नलों से बदबू वाला पानी निकल रहा है. पीने के लायक नहीं है. पिछले पांच दिनों से वे भी घरों में कैद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










