चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव जरूरी : केदारनाथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2019 7:44 AM

विज्ञापन

पटना : हनुमाननगर इलाके में जल जमाव के बाद घरों में नलों से बदबूदार पानी निकलने लगा है. इससे इलाके के लोग काफी परेशान हैं. विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय के घर एमआइजी-73 शुभावती सदन में जल जमाव से समरसेबुल के खराब होने के बाद उसे दुरुस्त किया जा रहा है. पिछले पांच दिनों से पानी […]

विज्ञापन

पटना : हनुमाननगर इलाके में जल जमाव के बाद घरों में नलों से बदबूदार पानी निकलने लगा है. इससे इलाके के लोग काफी परेशान हैं. विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय के घर एमआइजी-73 शुभावती सदन में जल जमाव से समरसेबुल के खराब होने के बाद उसे दुरुस्त किया जा रहा है. पिछले पांच दिनों से पानी की किल्लत से पूरे परिवार के लोग जूझ रहे हैं. उन्होंने बताया कि नलों से बदबू वाला पानी निकल रहा है. पीने के लायक नहीं है. पिछले पांच दिनों से वे भी घरों में कैद रहे.

घरों में लगभग दो फूट पानी भर गया था. उन्होंने बताया कि सड़कों पर जगह-जगह जमा कचरा बीमारी को बढ़ा सकता है. इस इलाके में राहत से अधिक चूना, ब्लीचिंग पावडर छिड़काने की सख्त आवश्यकता है. नहीं तो बीमारी होने की आशंका है. मच्छर मारने के लिए फॉगिंग कराना भी जरूरी है.
पटना : हनुमाननगर इलाके में जल जमाव के बाद घरों में नलों से बदबूदार पानी निकलने लगा है. इससे इलाके के लोग काफी परेशान हैं. विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय के घर एमआइजी-73 शुभावती सदन में जल जमाव से समरसेबुल के खराब होने के बाद उसे दुरुस्त किया जा रहा है. पिछले पांच दिनों से पानी की किल्लत से पूरे परिवार के लोग जूझ रहे हैं. उन्होंने बताया कि नलों से बदबू वाला पानी निकल रहा है.
पीने के लायक नहीं है. पिछले पांच दिनों से वे भी घरों में कैद रहे. घरों में लगभग दो फूट पानी भर गया था. उन्होंने बताया कि सड़कों पर जगह-जगह जमा कचरा बीमारी को बढ़ा सकता है. इस इलाके में राहत से अधिक चूना, ब्लीचिंग पावडर छिड़काने की सख्त आवश्यकता है. नहीं तो बीमारी होने की आशंका है. मच्छर मारने के लिए फॉगिंग कराना भी जरूरी है.
वीआइपी कॉलोनी का भी फर्क मिटा : मनीषा
पूर्व मुख्यमंत्री राम सुंदर दास की पोती व दिवंगत विधायक संजय कुमार की पुत्री मनीषा ने बताया कि इस बार का जल जमाव वीआइपी काॅलोनी व अन्य जगहों का फर्क मिटा दिया. ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी. निकलने के लिए सोचना पड़ रहा था. स्थिति चिंताजनक थी. कंकड़बाग में अभी भी कहीं-कहीं जमा पानी से दुर्गंध निकलने लगा है. इससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है. इसके लिए इंतजाम करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन