मोकामा : एनएच 80 पर गिरा पेड़ यातायात हुआ प्रभावित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2019 9:30 AM

विज्ञापन

मोकामा : प्रखंड के हथिदह में रविवार की सुबह एनएच-80 पर पुराना विशाल पीपल का पेड़ गिर गया. इससे एनएच पर परिचालन दिनभर प्रभावित रहा. ग्रामीणों ने मिल कर पेड़ की टहनियों को काटा, तब जाकर छोटे वाहनों का आवागमन किसी तरह शुरू हो सका. इधर पेड़ के गिरने से हाइटेंशन तार भी क्षतिग्रस्त हो […]

विज्ञापन
मोकामा : प्रखंड के हथिदह में रविवार की सुबह एनएच-80 पर पुराना विशाल पीपल का पेड़ गिर गया. इससे एनएच पर परिचालन दिनभर प्रभावित रहा.
ग्रामीणों ने मिल कर पेड़ की टहनियों को काटा, तब जाकर छोटे वाहनों का आवागमन किसी तरह शुरू हो सका. इधर पेड़ के गिरने से हाइटेंशन तार भी क्षतिग्रस्त हो गया. इसे लेकर हथिदह व आसपास के इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. वहीं लगातार बारिश को लेकर तार को दुरुस्त करने के काम में भी परेशानी होने लगी.
बिजली कर्मी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में घंटों जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण वर्षों पुराने पेड़ जोरदार आवाज के साथ गिर गया. इस घटना में लोग बाल-बाल बच गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन