डेढ़ किलो ब्राउन शूगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी/पटना : एक सूचना के आधार पर एसएसबी की आठवीं बटालियन ने डेढ़ किलो ब्राउन शूगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त ब्राउन शूगर का अनुमानित मूल्य 12 करोड़ रुपये बताया गया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम मोहम्मद आलम (19) है. वह सिलीगुड़ी के झंकार मोड़ का निवासी है. जानकारी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी/पटना : एक सूचना के आधार पर एसएसबी की आठवीं बटालियन ने डेढ़ किलो ब्राउन शूगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त ब्राउन शूगर का अनुमानित मूल्य 12 करोड़ रुपये बताया गया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम मोहम्मद आलम (19) है. वह सिलीगुड़ी के झंकार मोड़ का निवासी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खुफिया सूत्रों से सुराग मिलने के बाद एसएसबी की 8वीं बटालियन ने टीम का गठन कर शुक्रवार शाम को बागडोगरा के समीप सिंघिझोरा एशियन हाइवे-2 से ब्राउन शुगर के साथ मोहम्मद आलम को गिरफ्तार किया. उसके बैग से तीन पैकेट ब्राउन शुगर मिला. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर को बिहार भेजने की फिराक में था.
इससे पहले भी वह ब्राउन शूगर व गांजे की कई खेप बिहार, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में पहुंचा चुका है. एसएसबी को आशंका है कि मोहम्मद आलम अंतर्राष्ट्रीय मादक तस्कर गिरोह का सदस्य हो सकता है. पूछताछ के बाद एसएसबी अधिकारियों ने जब्त ब्राउन शूगर समेत मोहम्मद आलम को बागडोगरा थाने को सौंप दिया. आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा एनडीपीएस अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन