पटना सिटी : 21 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : मालसलामी थाना की पुलिस ने मालसलामी रेलवे गुमटी के समीप से ऑटो में लाद कर ले जा रहे 21 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान जब ऑटो को रोका गया, तो उस पर सवार लोग पुलिस को […]
विज्ञापन
पटना सिटी : मालसलामी थाना की पुलिस ने मालसलामी रेलवे गुमटी के समीप से ऑटो में लाद कर ले जा रहे 21 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान जब ऑटो को रोका गया, तो उस पर सवार लोग पुलिस को देख कर भागने लगे. पुलिस ने भाग रहे तीनों को खदेड़ कर और ऑटो की तलाशी ली. जिसमें 21 किलो गांजा मिला.
थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑटो से यह लोग गांजा को पटना साहिब स्टेशन के पास पहुंचाने जा रहे थे. इसी दरम्यान तीनों की गिरफ्तारी हुई है. ऑटो को जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राकेश व कंचन के साथ ऑटो चालक चंदन राय को भी गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये तीनों मालसलामी के बुंदेल टोली के रहने वाले हैं.
पुलिस का कहना है कि गंगा पार से नाव से गांजा लाकर शहर में बेचने का कार्य होता है. पकड़े गये तीनों से पूछताछ में इस धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम छापेमारी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










