वशिष्ठ बनेंगे तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष, आज नामांकन
Updated at : 19 Sep 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह तीसरी बार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष बनेंगे. गुरुवार को जदयू संगठन चुनाव के दौरान उनका नामांकन होगा. एक ही नामांकन होने की स्थिति में उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है. एक से अधिक नामांकन होने की स्थिति में शुक्रवार को चुनाव कराया जायेगा. वशिष्ठ सिंह 30 […]
विज्ञापन
पटना : सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह तीसरी बार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष बनेंगे. गुरुवार को जदयू संगठन चुनाव के दौरान उनका नामांकन होगा. एक ही नामांकन होने की स्थिति में उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है. एक से अधिक नामांकन होने की स्थिति में शुक्रवार को चुनाव कराया जायेगा. वशिष्ठ सिंह 30 नवंबर, 2010 से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं. जदयू के संगठन चुनाव के दौरान कुल 51 में से नये 46 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी. पांच जिलों में चुनाव की प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी है.
ये चुने गये जिला अध्यक्ष
जिलाध्यक्ष : बगहा, कैलाश बैठा, पूर्व सांसद,पश्चिम चंपारण, शत्रुघन कुशवाहा, पूर्वी चंपारण, कपिलदेव प्रसाद उर्फ भूवन पटेल, गोपालगंज, प्रमोद कुमार पटेल, सीवान, इंद्रदेव पटेल, सारण, अल्ताफ आलम उर्फ राजू, वैशाली, राॅबिन कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर (नगर), अंबरीश कुमार सिन्हा,मुजफ्फरपुर, रंजीत सहनी,सीतामढ़ी,राणा रंधीर सिंह चौहान, शिवहर, कमलेश पांडेय, दरभंगा (नगर), मो अली हसन अंसारी,दरभंगा, अजय चौधरी, समस्तीपुर, अश्वमेध देवी, पूर्व सांसद,सुपौल,रामविलास कामत, अररिया,आशीष कुमार पटेल, किशनगंज, मो बुलंद अख्तर हाशमी, मधेपुरा, प्रो विजेंद्र नारायण यादव, सहरसा, चंद्रदेव मुखिया, पूूर्णियां (नगर), प्रसाद महतो, पूर्णियां,शंभू प्रसाद मंडल,कटिहार (नगर),शिवप्रकाश गोड़ौदिया, कटिहार, संजीव श्रीवास्तव, नवगछिया, विरेंद्र सिंह कुशवाहा, बेगूसराय (नगर), मुकेश जैन, बेेगूसराय, भूमिपाल राय, मुंगेर संतोष सहनी, भागलपुर (नगर), राजदीप कुमार राजा, भागलपुर, विजय सिंह, बांका,ओमप्रकाश मंडल, लखीसराय, रामानंद मंडल, शेखपुरा अंजनी कुमार, नालंदा, बनारस प्रसाद सिन्हा, बिहारशरीफ (नगर), मो जमील अख्तर, जहानाबाद, मंजू देवी, गया (नगर), चंदेश्वर विंद, अरवल, विनोद जया, गया,नागेंद्र चंद्रवंशी,कैमूर, प्रमोद कुमार सिंह, बक्सर, विंध्याचल कुशवाहा,भोजपुर,अशोक कुमार शर्मा, पटना (नगर),अमर सिन्हा, पटना, अरुण कुमार मांझी,बाढ़, दिलीप पटेल.
दयानंद राय व सालखंड मुर्मू बने प्रदेश अध्यक्ष
पटना. जदयू के दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दयानंद राय व झारखंड में सालखंड मूर्मु एक बार फिर से निर्विरोध चुन लिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




