सूबे के पांच जिलों में नहीं होगा जदयू संगठन चुनाव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में जदयू संगठन चुनाव पांच जिलों में नहीं होगा. इसमें से तीन जिलों जमुई, खगड़िया और मधुबनी में सदस्यता अभियान में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जिलाध्यक्ष का चुनाव रोक दिया गया है. वहीं नवादा और आरा में भी सदस्यता अभियान की प्रक्रिया में शुरुआत में ही शिकायत मिलने पर वहां चुनाव […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश में जदयू संगठन चुनाव पांच जिलों में नहीं होगा. इसमें से तीन जिलों जमुई, खगड़िया और मधुबनी में सदस्यता अभियान में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जिलाध्यक्ष का चुनाव रोक दिया गया है. वहीं नवादा और आरा में भी सदस्यता अभियान की प्रक्रिया में शुरुआत में ही शिकायत मिलने पर वहां चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी थी. इसके साथ ही प्रदेश में जदयू के जिलाध्यक्ष चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को आठ उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये हैं जबकि चार का चुनाव मतदान से हुआ है.
आपके शहर में
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि जदयू संगठन के लिए कुल 51 जिले बनाये गये हैं. इसमें से 33 जिलों में जिलाध्यक्ष का चुनाव हो चुका है. 13 जिलों में जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए एक-दो दिनों में निर्णय लिया जायेगा. इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, बक्सर, पटना शहरी और पटना ग्रामीण, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, भागलपुर नगर, पूर्णिया नगर और अररिया शामिल हैं.
निर्विरोध चुने गये
पार्टी के जिलाध्यक्षों के लिए शनिवार के चुनाव में निर्विरोध चुने जाने वालों में सहरसा से चंद्रदेव मुखिया, किशनगंज से मो बुलंद अख्तर हाशमी, मधेपुरा से प्रो विजेंद्र नारायण यादव, दरभंगा से अजय चौधरी, दरभंगा (नगर) से मो अली हसन अंसारी, सीवान से इंद्रदेव पटेल, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी और गया से मो एलेक्जेंडर खां शामिल हैं.
मतदान से चुने गये
वहीं चार उम्मीदवार मतदान से चुने गये हैं. इनमें कटिहार से संजीव श्रीवास्तव, मुंगेर से संतोष सहनी, नालंदा से बनारस प्रसाद सिन्हा और रोहतास से नागेंद्र चंद्रवंशी मतदान से निर्वाचित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन