महिला अभ्यर्थियों की मांग को लेकर पप्पू यादव उतरे सड़क पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में शनिवार को सिपाही भर्ती में महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक ऊंचाई का मापदंड 152 सेंटी मीटर से 160 सेंटीमीटर किये जाने के विरोध में सड़क पर उतरे और प्रदर्शन में भाग लिया. पप्पू यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला अभ्यर्थी की हाइट का […]
विज्ञापन
पटना : जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में शनिवार को सिपाही भर्ती में महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक ऊंचाई का मापदंड 152 सेंटी मीटर से 160 सेंटीमीटर किये जाने के विरोध में सड़क पर उतरे और प्रदर्शन में भाग लिया.
पप्पू यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला अभ्यर्थी की हाइट का मापदंड बढ़ाकर 160 सेंटीमीटर कर देना प्रदेश की बेटियों के साथ बेईमानी है. देश भी में ऐसा कहीं नहीं होता है, तो फिर बिहार सरकार क्या सोच कर ऐसी कर रही है. इससे आरक्षित क्षेणी में भी जगह खाली रह जायेगी और प्रतिभाशाली बेटियों से मौका भी छिन जायेगा. यह बेटियों के खिलाफ साजिश है.
हम सरकार से मांग करते हैं कि वे अपने इस फैसले पर पुर्नविचार कर पूर्व निर्धारित मापदंड 152 से 155 सेंटीमीटर करे. वहीं, जन अधिकार छात्र परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद आदि के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर विशेष कार्य पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा.
पप्पू यादव सहित 50 अज्ञात पर मामला दर्ज
पटना. सचिवालय थाना में शनिवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव सहित 50 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं, छह को नामजद और पांच को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को पप्पू यादव सहित पार्टी के समर्थक मुख्यमंत्री सचिवालय का घेराव करने इको पार्क की ओर से प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस कारण से इन सभी कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










