मसौढ़ी : ससुराली संपत्ति के विवाद में साढ़ू को जलाया, मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गौरीचक थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार मसौढ़ी : गौरीचक थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में तीन दिन पूर्व ससुराली संपत्ति को लेकर हुए विवाद में साढ़ू को जिंदा जला दिया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी […]
विज्ञापन
गौरीचक थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की घटना
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार
मसौढ़ी : गौरीचक थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में तीन दिन पूर्व ससुराली संपत्ति को लेकर हुए विवाद में साढ़ू को जिंदा जला दिया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार हो गये.
इस मामले में मृतक की पत्नी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पत्नी वीणा देवी ने पुलिस को बताया कि हमारी शादी नारायणपुर, भोजपुर ग्राम निवासी उमेश सिंह के साथ कुछ साल पूर्व हुई थी. हम दो बहन हैं. मेरा कोई भाई नहीं है. मेरी बहन अनीता देवी नहीं चाहती की पिताजी की संपत्ति पर कोई दावा या दखल करे इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था.
दो दिन पूर्व हमारे पिता ने फोन कर हमें दौलतपुर यह कह कर बुलाया की तुम्हारी मां और हमारी भी तबीयत खराब. इस पर हम पति उमेश सिंह के साथ मायका पहुंच गये. इस बात की जानकारी जब हमारी बड़ी बहन अनीता हो हुई तो वह भी अपने पति विद्यासागर सिंह के अलावा अन्य कई लोगों के साथ दौलतपुर आ गयी और बिना किसी वजह से झगड़ा करने लगी. किसी तरह से आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया.
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या
नौबतपुर : थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में विवाहिता की दहेजलोभी ससुराल वालों ने महज एक लाख रुपये दहेज में नहीं देने पर जहर देकर हत्या कर दी.
मृतका के भाई ने थाने में लिखित शिकायत कर गुहार लगायी है. बताया जाता है कि मनेर थाना के श्रीनगर गांव निवासी रामबालक राम ने एक साल पहले अपनी पुत्री धर्मशीला की शादी इब्राहिमपुर निवासी मुकेश कुमार से की थी. एक वर्ष पहले ब्याही गयी धर्मशीला को उसके ससुराल वाले बराबर दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे.
दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते थे. जब धर्मशीला ने पैसे देने में असमर्थता की बात करती तो ससुराल वाले व पति मारपीट किया करते. कुछ माह पहले मामला थाने में भी पहुंचा था. पुलिस तब मामला सुलझा दिया था, लेकिन फिर भी उन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ. अंततः दहेजलोभियों ने देर रात जहर देकर उसकी हत्या कर दी. मौत की सूचना पाकर मनेर के श्रीनगर से उसके परिजन जब इब्राहिमपुर पहुंचे तो देखा कि घर से सभी लोग फरार हैं.
शव पड़ा हुआ है. तब इसकी सूचना पुलिस को दी. इस संबंध में मृतका के भाई ने थाने में मामला दर्ज करा पति मुकेश कुमार, उसकी भाभी और सास को नामजद अभियुक्त बनाया है. थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन