पटना : एसटीइटी उत्तीर्ण शिक्षकों ने कराया मुंडन, अनशन जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. इस दौरान अनशन पर बैठे रामप्रीत कुमार, राजेंद्र प्रसाद, धनंजय कुमार सिंह की स्थिति नाजुक हो गयी है. तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. देर रात तक स्लाइन चढ़ाया गया है. देर रात तक हॉस्पिटल […]
विज्ञापन
पटना : बिहार राज्य एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. इस दौरान अनशन पर बैठे रामप्रीत कुमार, राजेंद्र प्रसाद, धनंजय कुमार सिंह की स्थिति नाजुक हो गयी है.
तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. देर रात तक स्लाइन चढ़ाया गया है. देर रात तक हॉस्पिटल में ही तीनों छात्र भर्ती रहें. अनशन के तीसरे दिन संघ के लोगों ने मुंडन करवाया और मार्च निकाला. संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि कइयों की तबीयत खराब हो रही है.
अब तक विभाग ने मांगों पर कोई विचार नहीं किया है. संघ छठे चरण के शिक्षक नियोजन में अब तक के 5520 उत्क्रमित व उच्च माध्यमिक विद्यालय जो बिना शिक्षक के चल रहे हैं, उन की रिक्तियों को जोड़ कर छठे चरण शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया पूरी की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन