पटना : मोबाइल फोन चोरी व लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पटना : कोतवाली थाना पुलिस ने स्टेशन गोलंबर इलाके में छापेमारी कर शहर में मोबाइल चोरी व लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया. इन लोगों के पास से पांच मोबाइल फोन, दस हजार नकद व एक मोबाइल पावर बैंक को बरामद कर लिया. पकड़े गये अपराधियों में सूरज कुमार (चंडी, नालंदा), […]

विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाना पुलिस ने स्टेशन गोलंबर इलाके में छापेमारी कर शहर में मोबाइल चोरी व लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया.
इन लोगों के पास से पांच मोबाइल फोन, दस हजार नकद व एक मोबाइल पावर बैंक को बरामद कर लिया. पकड़े गये अपराधियों में सूरज कुमार (चंडी, नालंदा), सन्नी कुमार(बेलसंड, सीतामढ़ी) व अमन कुमार (बेलसंड, सीतामढ़ी) शामिल हैं. हालांकि ये तीनों पटेल नगर में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे. सिटी एसपी मध्य विनय कुमार तिवारी ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ये तीनों घरों में चोरी करने के साथ ही सड़क पर मोबाइल फोन की लूट करते थे. इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल फोन पटेल नगर रोड आठ निवासी आशिश झा का है.
कुछ दिनों पहले इन लोगों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पूछताछ में इन लोगों ने कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है. सिटी एसपी ने बताया कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी मिली है, जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन