माले ने परीक्षा शुल्क में वृद्धि की कड़ी निंदा की

Updated:
विज्ञापन

पटना : भाकपा-माले की दो दिवसीय राज्य स्थायी समिति की बैठक पार्टी राज्य कार्यालय में मंगलवार से शुरू हुई. इसकी अध्यक्षता माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने की. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसइ की परीक्षा शुल्क में की गयी भारी फीस वृद्धि की कड़ी निंदा की गयी और इसे अविलंब वापस लेने की मांग की […]

विज्ञापन

पटना : भाकपा-माले की दो दिवसीय राज्य स्थायी समिति की बैठक पार्टी राज्य कार्यालय में मंगलवार से शुरू हुई. इसकी अध्यक्षता माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने की. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसइ की परीक्षा शुल्क में की गयी भारी फीस वृद्धि की कड़ी निंदा की गयी और इसे अविलंब वापस लेने की मांग की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
माले के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि एससी-एसटी छात्रों की फीस में 24 गुना और सामान्य छात्रों की परीक्षा फीस में दो गुने की भारी वृद्धि कर मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह शिक्षा और रोजगार का पूरी तरह निजीकरण कर देना चाहती है.
खासकर दलित-कमजोर-ओबीसी-आदिवासी समुदाय से आने वाले छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है. बैठक में पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा, पूर्व विधायक राजाराम सिंह, केडी यादव, रामेश्वर प्रसाद, अरुण सिंह, मीना तिवारी, शशि यादव, सरोज चौबे आदि नेतागण भाग लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन