पटना : तेजस्वी नौ को करेंगे राजद के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

Updated at : 08 Aug 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी नौ को करेंगे राजद के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

पटना : राजद के सदस्यता अभियान की शुरुआत नौ अगस्त को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे. अन्य राज्यों में भी इसी दिन सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी. इसी दिन राज्य के सभी प्रखंडों में एक साथ सामूहिक सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी. इस अवसर पर ऑनलाइन सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की जायेगी. बुधवार […]

विज्ञापन
पटना : राजद के सदस्यता अभियान की शुरुआत नौ अगस्त को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे. अन्य राज्यों में भी इसी दिन सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी. इसी दिन राज्य के सभी प्रखंडों में एक साथ सामूहिक सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी.
इस अवसर पर ऑनलाइन सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की जायेगी. बुधवार को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने सदस्यता अभियान की तैयारी की समीक्षा की. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन, मौजूद थे.
राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने कहा कि निर्धारित अवधि में सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाकर हर हाल में हमें लक्ष्य को प्राप्त करना है. राज्य के प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम चार क्रियाशील सदस्य अवश्य बनाना है. सदस्यता अभियान के माध्यम से अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति/जनजाति के साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं और नौजवानों एवं समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने में प्राथमिकता रखें.
सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधानसभा सदस्य, विधान परिषद सदस्य, पार्टी के सभी पदाधिकारी अपने–अपने प्रखंडों में आयोजित सदस्यता अभियान की शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन