पटना : न्यू बाइपास स्थित जगनपुरा में फ्लाइओवर बनाने की मांग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जगनपुरा इलाके में घनी आबादी के साथ साथ पांच-छह शहर के बड़े स्कूल चल रहे है. इन स्कूलों के पांच-छह सौ छोटे-बड़े बसों के परिचालन होता है, जिससे रोजाना न्यू बाइपास स्थित जगनपुरा मोड़ के समीप रोजाना जाम की समस्या बनी है और दुर्घटनाएं भी होती रहती है. इस समस्या की स्थायी निदान […]
विज्ञापन
पटना : जगनपुरा इलाके में घनी आबादी के साथ साथ पांच-छह शहर के बड़े स्कूल चल रहे है. इन स्कूलों के पांच-छह सौ छोटे-बड़े बसों के परिचालन होता है, जिससे रोजाना न्यू बाइपास स्थित जगनपुरा मोड़ के समीप रोजाना जाम की समस्या बनी है और दुर्घटनाएं भी होती रहती है.
इस समस्या की स्थायी निदान को लेकर वार्ड संख्या-32 के पार्षद पिंकी यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर अनुरोध किया है कि जगनपुरा में फ्लाइ ओवर का निर्माण कराया जाये, ताकि दक्षिण पटना में रहने वाले लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो सके. पिंकी यादव ने बताया कि जगनपुरा से चिपुरा जाने वाली सड़क को मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया है.
वहीं, अशोक नगर रोड नगर-14 से आरएमएस कॉलोनी होते हुए न्यू बाइपास जाने वाली सड़क को पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है. इस स्थिति में दोनों सड़क को फ्लाइ ओवर से जोड़ दिया जाता है, तो बड़ी आबादी को जाम व दुर्घटना की संभावना से राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन