पटना : बुधवार और शनिवार को अतिक्रमण समीक्षा होगी

Updated at : 30 Jul 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बुधवार और शनिवार को अतिक्रमण समीक्षा होगी

पटना : अतिक्रमण हटाने अभियान के बाद सोमवार की शाम को प्रमंडलीय आयुक्त आरएल चोंग्थू ने डीआइजी राजेश कुमार व डीएम कुमार रवि के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें आयुक्त ने कई महत्वपूर्ण निर्णय दिये. उन्होंने कहा कि अभी से दस अगस्त व और फिर 17 अगस्त से 31 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई […]

विज्ञापन
पटना : अतिक्रमण हटाने अभियान के बाद सोमवार की शाम को प्रमंडलीय आयुक्त आरएल चोंग्थू ने डीआइजी राजेश कुमार व डीएम कुमार रवि के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें आयुक्त ने कई महत्वपूर्ण निर्णय दिये. उन्होंने कहा कि अभी से दस अगस्त व और फिर 17 अगस्त से 31 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी.
प्रमंडलीय आयुक्त प्रत्येक शनिवार व बुधवार शाम पांच बजे इसकी समीक्षा करेंगे. अतिक्रमण हटाने के लिए माइक से प्रचार किया जायेगा. अधिकारी अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर से नया व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारियां साझा करेंगे. जो दुकानदार अपने दुकान के सामने अतिक्रमण करते हैं. इसकी सूची तैयार का योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जायेगी. दोबारा अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए तीन धावा दल का गठन किया गया है. धावा दल को प्रतिदिन जिला कंट्रोल रूप में रिपोर्ट देनी होगी.
गाड़ी का परमिट नहीं तो रद्द होगा लाइसेंस : आयुक्त ने बताया कि पटना शहरी क्षेत्र में चलने वाली बसे अपने-अपने निर्धारित स्थल पर ही यात्रियों को चढ़ायें-उतारें, जहां-तहां अथवा बीच सड़क पर रोकने पर चालक का लाइसेंस तथा उस वाहन के परमिट को भी रद्द किया जायेगा.
आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र वाले ऑटोरिक्शा अपने-अपने क्षेत्र में ही चलाएं. इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले ऑटोरिक्शा चालक,मालिक अपने-अपने वाहन के चारों ओर बड़े साइज की हरी पट्टी में ‘ग्रामीण क्षेत्र के लिए’ अंकित करेंगे तथा शहरी क्षेत्र के लिए लाल पट्टी में ‘शहरी क्षेत्र के लिए’ अंकित कराना होगा. ऑटो यूनियन की बैठक बुलाकर ऑटोरिक्शा से संबंधित समस्या का निदान किया जायेगा.
बस चालक व खलासी को पहननी होगी यूनिफाॅर्म
आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिला परिवहन पदाधिकारी यह सुनिश्चित करायेंगे कि पटना में परिचालित बसों के चालक तथा खलासी यूनिफॉर्म में रहें. पुरानी सिटी बसों एवं स्कूली बसों का प्रदूषण एवं फिटनेस आदि की जांच गांधी मैदान में विशेष अभियान चलाकर की जायेगी. जांच में फिटनेश नहीं होने पर गाड़ी का परमिट रद्द कर चालक का लाइसेंस भी रद्द किया जायेगा.
ये भी दिये निर्देश
शहर के विभिन्न
चौराहों के गोलंबर को छोटा करने का काम किया जायेगा.
दोबारा अतिक्रमण होने पर थाने की होगी जिम्मेदारी.
आरएन सिंह मोड़, चंदन आॅटोमोबाइल के बगल से तिवारी बेचर जाने वाली सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखा जाये.
राजाबाजार, बोरिंग रोड एवं ओल्ड बाइपास में अतिक्रमण हटाने का चले विशेष अभियान.
नो पार्किंग जोन एवं पार्किंग जोन को पर्याप्त साइनेज लगाने के लिए नगर निगम को निर्देश.
आशियाना मोड़ पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए चढ़ने व उतरने के लिए स्लिप-वे का होगा निर्माण.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन