पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन पर रविवार को शोक जताया. नीतीश कुमार ने उन्हें ऐसा सामाजिक कार्यकर्ता बताया जिन्हें उनके अच्छे कामों के लिये हमेशा याद किया जायेगा. अपने शोक संदेश मेंमुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा, ‘‘वह एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने आंध्र प्रदेश और […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के निधन पर रविवार को शोक जताया. नीतीश कुमार ने उन्हें ऐसा सामाजिक कार्यकर्ता बताया जिन्हें उनके अच्छे कामों के लिये हमेशा याद किया जायेगा. अपने शोक संदेश मेंमुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा, ‘‘वह एक प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजनीति में अहम भूमिका निभायी. अपने अच्छे कार्यों के लिये उन्हें हमेशा याद किया जायेगा.”

आपके शहर में

विज्ञापन

रेड्डी का हैदराबाद के एक अस्पताल में शनिवार की देर रात निधन हो गया. पूर्ववर्ती विभिन्न सरकारों में उन्होंने कई अहम विभागों का कार्यभार संभाला था. वह चार बार विधायक, पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन