बिहार के विकास में महिलाएं जोड़ रहीं नया अध्याय

Updated at : 21 Jul 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के विकास में महिलाएं जोड़ रहीं नया अध्याय

पटना : विधान पार्षद व प्रदेश जदयू के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधी आबादी को जो सम्मान और अधिकार दिया है, वो देश और दुनिया के लिए उदाहरण है. महिलाएं बिहार के विकास में हर दिन एक नया अध्याय जोड़ रही हैं. वे शनिवार को महिला जदयू की […]

विज्ञापन
पटना : विधान पार्षद व प्रदेश जदयू के कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधी आबादी को जो सम्मान और अधिकार दिया है, वो देश और दुनिया के लिए उदाहरण है. महिलाएं बिहार के विकास में हर दिन एक नया अध्याय जोड़ रही हैं.
वे शनिवार को महिला जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसका आयोजन पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी प्रदेश कार्यालय के सभागार में किया गया था. इसकी अध्यक्षता महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुमारी गुप्ता ने किया.
उन्होंने कहा कि पार्टी ने 50 लाख क्रियाशील सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इसमें महिलाएं लक्ष्य का 50 फीसदी पूरा करने का प्रयास करेंगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से ही त्रिस्तरीय सदन में महिलाओं की संख्या 62-63 प्रतिशत है. पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बदलाव से प्रभावित होकर लोग जदयू की सदस्यता ले रहे हैं.
राष्ट्रीय सचिव व सदस्यता अभियान के प्रभारी रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए महिलाओं को प्रदेश से बूथ स्तर तक क्रियाशील सदस्य बनाने की जरूरत है. मुख्यालय प्रभारी डाॅ नवीन कुमार आर्य ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर किसी भी तरह की कठिनाई होने पर पार्टी मुख्यालय सहयोग करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन