फुलवारीशरीफ : बाइक सवार उचक्कों ने बैंक अधिकारी की बहन का पर्स झपटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ थाने की मित्रमंडल काॅलोनी स्थित जेपी चैक के निकट एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने बैंक अधिकारी की बहन शिन्नी कुमारी का पर्स झपट लिया. पीड़िता जब तक संभलती उचक्के शिव नारायण चौक की ओर भाग गये. इस संबध केनरा बैंक के सहायक प्रबंधक विमल बिहारी शरण ने बताया कि रविवार […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ थाने की मित्रमंडल काॅलोनी स्थित जेपी चैक के निकट एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने बैंक अधिकारी की बहन शिन्नी कुमारी का पर्स झपट लिया. पीड़िता जब तक संभलती उचक्के शिव नारायण चौक की ओर भाग गये.
इस संबध केनरा बैंक के सहायक प्रबंधक विमल बिहारी शरण ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे के करीब बहन शिन्नी और भांजी अंतिशा निकट के बाजार से लौट रही थी कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो उचक्के आये और उसका पर्स झपट कर ले भागे. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










