अतिक्रमण से निजात, फिर सड़क का हो चौड़ीकरण, तभी मिलेगा वन-वे का फायदा

पटना : कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक को वन-वे करने का प्रस्ताव है. चिरैयाटाड़ से आने वाले वाहनों को कॉलोनी मोड़ से नहीं जाने दिया जायेगा. ट्रैफिक सीधे डा आरएन सिंह मोड़ तक जाकर यू-टर्न होकर वापस आयेगी. रविवार को इसका ट्रॉयल होगा. […]
पटना : कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से ट्रैफिक को वन-वे करने का प्रस्ताव है. चिरैयाटाड़ से आने वाले वाहनों को कॉलोनी मोड़ से नहीं जाने दिया जायेगा. ट्रैफिक सीधे डा आरएन सिंह मोड़ तक जाकर यू-टर्न होकर वापस आयेगी. रविवार को इसका ट्रॉयल होगा. मगर, इस व्यवस्था को लागू करने में कई समस्याएं भी हैं. इस समस्याओं को सामने लाने के लिए शुक्रवार को प्रभात खबर टीम ने शाम को कॉलोनी मोड़ व डाॅ आरएन सिंह मोड़ पर पड़ताल की.
प्रशासन ने की कार्रवाई
शुक्रवार को डॉ आरएन सिंह मोड़ व चिरैयाटांड पुल के बीच मुख्य सड़क पर आटोमोबाइल्स दुकान में जाने के लिए निर्मित अवैध छह फुट स्लोप को ध्वस्त किया गया. चिरैयाटांड पुल के नीचे अवैध ढंग से पार्क किये गये कार को ट्रैफिक थाना भेजा गया. मुख्य सड़क पर किये गये अवैध निर्माण को भी हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










